Thursday, 12 November 2009

lancedowne 4

सब कुछ अच्छा था , पर झगडों के बिना इतना अच्छा न होता।
दो ऐसी ही नज्में ।

10

कल की तरह आज भी उठकर
मैं चल पड़ा उसका इशारा समझ कर
सोचा धुप सेक आऊं
सुबह-सुबह बोन-फिरे करलूं ।

सब कुछ तो था वही पर
कुछ तो अजीब ज़रूर था ।
उसने एक-एक करके
सबको अपनी तरफ़ कर लिया था ।

दूर की बर्फीली चट्टानों से कहा था
मैं तुम्हारे माथे पे चमकीला टीका मल दूँगा ।

वादी में फैला था घना कोहरा,
कल रात चूल्हा जलाके बुझाना भूल गया होगा कोई,
कोहरे को उसके हाल से
निजात दिलाने का वडा भी कर चुका था ।

पत्तों से कहा 'बदन गीले हैं, ठण्ड होगी,
अपनी धुप से आओ पौंछ दूँ, सुखा दूँ '

तारों को सोने के लिए तकिये दे दिए थे
वो सब सो चुके थे ।

पुराने गिरजा-घर से कहा 'मैं खिड़की-दरवाजों
से अन्दर आकर, फर्श पर नए पैटर्न बना दूंगा
मरियम बड़ी खुश होगी'।

शबनम की बूंदों को तो मोती बनाने का
झूठा वादा भी कर लिया था उसने ।

पत्थरों के माथे भी धीरे-धीरे सहला रहा था
जैसे औज़ार तैयार करता है कोई।

मुझे देख गुस्से से घूर रहा है,
दिन भर अब मुझे सताएगा
मेरी नंगे कन्धों पे बरसायेगा
जाने कितने ही तीर किरणों के ।

बहुत नाराज़ है मुझसे ये
रात, सारी रात जो मेरे साथ थी !

____________
9

अपने बिस्तर पे लेटे,
तन्हाई की चादर ओढे,
एक सुबह को लिखा मैंने
बासी शब् की बात ।

आंखों का कैमरा लेकर
बहार जाने से लेकिन डर लगता है
यह सोच कर की कैसे छुपुंगा
और कैसे मिलूँगा उन सब से ।

बाहर आते ही हवा घेर लेगी,
कहीं जाने न देगी, काटेगी चेहरे को ।
और वादी के पथरीले रास्ते भी अपना कहर ढहाएंगे
पहले से परेशां और थके मेरे पैरों पर ।
घना कोहरा भी मारेगा ठोकर
पता नहीं कहाँ-कहाँ से आकर ।
ये बड़े-बड़े चीड के पेड़
बार-बार मुझपर गिरने की धमकी देंगे।
और इन सब का सरदार वो लाल-पीला सूरज
मुझे सीधी-आँख धरेगा और पूछेगा -
'फिर से एक नज़्म चुरा लिया है तुने,
अब यहाँ क्या चुराने आया है ?

Monday, 9 November 2009

emotions-reason

well, i have thought about it so many times,
emotions (your heart, gut feel, sixth or seventh sense etc. etc. you get the point right?)
and
reason (judgement, rational, maturity, understanding, analysis etc. etc. again you get the point rt?)
I have experienced the simultaneous existance of both of them,
how one drags the other's hand and how one hold backs the other,
how both are present in the same person but at different locations,
how both think (and with what conviction) that one is right and the other is wrong,
how sometimes both think both are absolutely right only to be proven wrong,
how both thought at times, everything has gone wrong, lost hope, only to regain it miracle-like,
how sometimes emotion goes ahead like an unstoppable tornado or flood and decides something for me, reasons follows up with its slow judicious, careful, spreading fog-like approach and decides on its own and tells it plainly,
how sometimes reason decides something for once and all and then emotions slowly wets the ground with tears, dreams and wishes; impregnates it with seeds of doubt and asks reason to judge again; think again; please.
how both in face of tremendous opposition from the whole of this world give enough courage to man and say - "don't worry, we two are there with you, that should be enough, go ahead"
how both come together, how both nurture each other, how they give absolute conviction to a man and raise him to a level so high..as GOD

for GOD is absolute reason and absolute emotion at the same time...

Friday, 6 November 2009

lancedowne 3


सुना है दिवाली को पहनते है लोग नए कपड़े
पुराना ही कोई रिवाज़ होगा नए कपड़े पहनने का ।

अब यहाँ इस वीरान वादी में
खामोशियों की बाली के सिवा क्या है ?

तुम्हारे हाथों का बुना हुआ स्वेटर है
पुराना था, अब तो बहुत पुराना हो गया है ।

नज्में नई ज़रूर हैं, पर वो मुझसे दूर ही रहती हैं,
बेहया! हाथों से रुखसत होते ही लिपट जाती हैं कागज़ के साथ ।
ख़ुद के जिस्म से उसका जिस्म ओढ़ देती हैं,
जैसे तुम भी कभी मुझे ओढ़ देतीं थी ।

आसमान का शाल था कला-सा, शीशे जड़े थे, आइना भी था
उसे कोई ले गया कल रात, ये नीला-वाला मुझे नहीं भाता ।

धुंध बहुत है यहाँ, पहाड़ भी अपना लिबास बांटने को तैयार हैं
पर यह बड़ा है, काट के मेरे लायक बना दे, दर्जी भी तो नहीं है ।

पटाखों की गूँज अब हलकी हो गयी है, दिए मद्धम
ये दिवाली भी ऐसे ही गुज़र जायेगी, वक्त के दाने बचे हैं चंद ।

उससे जाकर कहता हूँ, वो तो यहीं है ,
वो ही कुछ आ़राम करे,
मेरा ये जिस्म जलाके रौशनी कर दे,
और मेरी रूह को किसी नए जिस्म का कपड़ा पहनादे ।।

7
__________

पुराने गेस्ट हाउस के खिड़की से देखा
भूरे-हरे, नीले-पीले, काले-सफ़ेद, पास और दूर से पहाड़ ।
मानो इतवार के मेले में एक कतार में, चुप-चाप सी खड़ी
गाँव की बहुत सारी औरतें
जिनके आँख-नाक, कान-दांत नहीं दिख रहे
बस उनकी जुल्फों पे उडेल हुए
वक्त के अलग-अलग रंग के स्याही दीखते हैं ।

वो जो सबसे पीछे खड़े हैं सफ़ेद से पहाड़,
वो जो कई सालों से चुप हैं,
वो जिनके करीब से अब बस खामोशी ही गुज़रती है
खामोशी से ।
पता नहीं चलता के पहाड़ हैं या सफ़ेद बादल
कौन कहे
बादलों ने अपना बोझ रख दिया
पहाडों के कन्धों पे पल-भर को
या पहाडों ने टिका दिए हैं बादलों के गोदी में
अपने थके-भरी सर को ।

Monday, 2 November 2009

रिश्ता

क्यों जाऊँ मैं यहाँ,
क्यों जाऊँ मैं वहां ?
काबा-कलिषा, कशी-पुरी
मक्का-अमृतसर, सारा जहाँ ॥ १॥

क्यों चढूं-उतरूँ पहाड़ के पहाड़,
क्यों पार करूँ नाले, टटोलूं गुफा,
क्यों कोई मुझसे कहे
कहाँ तू है और कहाँ तू नहीं ॥ २॥

क्यों करूँ मैं ऐसा या वैसा ?
चौकडी-आसन लागों, आँखे बंद
मत्था टेकून, घुटने जोडूं
सर फोडूं, हाथ जोडूं ॥ ३॥

क्यों करूँ मैं अलग-अलग भेष ?
सर मुंडवाऊं, दाढ़ी-मूंछ बढ़ाऊँ
टोपी-पगड़ी या हिजाब पहनूं
पहनूं हरा-गेरुआ- सफ़ेद बदन पे ॥ ४॥

क्यों करूँ 'वज़ु', गंगा नाहाऊं ?
तेरा नाम लूँ एक-तीन-पाच बार
हर साँस के साथ सोते-जागते क्यों नहीं?
मेरी आह, मेरी नज़्म मेरी दुआ नहीं ? ॥ ५॥

क्यों रोकूँ साँस, छोडूं फिर धीरे-से
क्यों जिस्म पे करूँ इख्तेयार
क्यों दूँ-लूँ मैं बड़े-छोटे दान-धरम
सब कुछ तेरा है, मेरा तो नहीं ॥ ६॥

क्यों किसी एक जुबां से बात करूँ तुझसे,
क्यूँ अदा करूँ नामाज़, मन्त्र-बनी पढूं ?
क्यूँ तारीफ़ करूँ तेरी, भीख मांगूं, गिड़गिड़आऊं
ख़ुद खामोश है, मेरी नहीं समझता ? ॥ ७॥

क्यूँ सुनु मैं इसको या उसको,
मुल्ला-पंडित, गुरु-सिख
तेरे चौकीदार है ? तू तो नहीं पहचानता इन्हे
रहता भी नहीं इनके घर में ॥ ८॥

क्यूँ जाऊँ मैं जन्नत
ये कहते हैं बड़ा हसीं है
भी देखा है इन्होने, ये जायें
मुझे तो बस अपने घर वापिस जाना है ॥ 9॥

क्या देखा है किसीने तेरा चेहरा ?
क्या तू कभी बोला है किसी से ?
आ ! मेरे सर पे हाथ फेर, बोल मुझसे !
अपने ही बच्चे से इतना नाराज़ होता है कोई ? ॥ १०॥

lancedowne 2


इस स्नो-पॉइंट पे आकर देखा
बड़े से एक पत्थर पे लिखे दो नाम
हाँ नाम जुड़े थे, या जोड़े थे किसीने ।
नाम तो जोड़ दिया,
पर जिस्मों का कोई पता नहीं,
ना ही रूहों का, जाने कितनी पुरानी होगी ।
पता भी नहीं वो दोनों जुड़े होंगे या तनहा ।

मैंने सोचा मैं भी जोड़दूँ तुम्हारा और मेरा नाम
कुछ देर यहीं रह जायेंगे हम
वक्त से नज़रें बचा कर, पास-पास ।
मैंने वहीँ पड़े एक छोटे से पत्थर से
उस बड़े पत्थर पे अपना नाम दोहरा-दोहरा के लिखा ,
एक चिन्ह सा बनाया,
फिर रुक गया ।
तुमने तो अपना नाम ही नहीं बताया था,
क्या लिखता,
खुदा का क्या कोई नाम होता है ?

________

जी करता है कुछ देर और रात की खुली जुल्फें सवारूँ
कुछ खाब और आ जायेंगे हाथों में मेरे।

कुछ देर और नर्म धुप को गुद-गुदी करने दूँ मुझे
भूली हुए कहकहे फिर से गुन्जेंगे मेरे आँगन में ।

कुछ दूर और यादों की रस्सी पकड़कर पीछे उतरूँ
छाले कुछ और पड़ जायेंगे हाथों में ।

कुछ कोपलों से शबनम निचोडून धीरे से
कुछ आँसू आंखों से ऐसे ही बह जायेंगे ।

कुछ देर और चलूँ इन लंबे रास्तों के साथ
कबसे चले हैं जो मेरे कदम शायद कहीं थम जायेंगे।

कुछ देर और खड़ा रहूँ यहाँ इन पहाडों के साथ
जो साँसें सदियों से जिस्म में कैद थे वो फिर से चल पड़ेंगे ।

Saturday, 31 October 2009

एक बेनाम नज़्म

रुक-रुक के चेक करता हूँ फ़ोन (मोबाइल) का आँगन,
कहीं तुने कोई मेसेज का तोहफा तो नहीं रखा मेरे लिए।

हर बार आइने पे दौड़ के जाता हूँ और लौट आता हूँ,
पता नहीं कैसे हर चेहरे में तू ही दीखता है आज-कल ।

तेरे ख्यालों की रजाई ओढ़ के सोता हूँ,
पल भर को भी सरकती है तो बड़ी ठण्ड लगती है सच ।

तेरी खुसबू है तो साँस लेता हूँ, सहमी सी सांसें चल पड़ी फिरसे
वरना दम घुटता है तंग-ऐ-दुनिया में ।

तेरी दुआ, तेरी नज़र मुझपर है मेरे दोस्त,
इसी ख्याल से अपना ख्याल भी रख लेता हूँ ।

तू 'है' तो 'हूँ' मैं, मेरे जीने की वज़ह असल और एक यही है,
मैं जानता हूँ
तू मुझसे और मैं तुझसे मुकम्मिल हूँ ,
तू मेरी मोहब्बत है, मैं तेरी आदत हूँ ।

Friday, 23 October 2009

lancedowne 1

there will be a travelogue on this later, but first the poetry. 17 in two days. that should tell you something about the place - inspirational in one word. thanks to many people saurabh, gulzaarsaab, rashmi mam, 'ninu', the cook at Tip-n-Top, rooney (for rum) and his daughter becky (for one of the most beautiful smiles) and others.
i carried 'Pukhraaj' a collection of poetry by Gulazar with me, so there are definite influences of the words and thoughts.

all the 17 shall be uploaded one by one, none of them have names so will just number them। apologies to the poems.


ये हवा गुज़री है पत्तों से चिपक कर
या तुने भूले हुए जुबान में कुछ कहा है आकर ।

ये रात है जनवरी के महीने की
या तुने ओढ़ दी है काली शाल पश्मीने की ।

ये तारे खेल रहे है लुक्का-छुप्पी चाँद से
या दिए जलाये हैं भटके राही के लिए तुने शब से ।

ये पेड़ खड़े हैं सीधे और शांत इंतज़ार में
या इस ज़मीन ने मशालें जलाई है इबादत में ।

ये झींगुर दिन के झगडे निपटाते हैं शाम को
या इन्हे भी आयतें सिखादी है अपने नाम को ।

ये तारों के के मोती जड़े हैं फलक पे
या तुने माहीन से छेद किए हैं मायूस से काले परदे पर
और चुपके के कहता है, आ इस चादर को हटा,
रौशनी का, मेरा दीदार तो कर ।

ये सोचता हूँ मैं इन वादियों में कभी-कभी
के या तो मैं तनहा हूँ,
या तू मेरे साथ है भी और नहीं भी ।

__________________


वो जिसको देख कर
मुझे ये लगता था,
कि मानो आइना ही सामने ले आया हो किसीने ,
कि जुड़वों की शक्ल हमेशा एक जैसी नहीं होती,
और एक ही घर के लोग एक ही छत के नीचे बड़े नहीं होते।

मुझे आज ऐसा लगा कि
सरे भीड़ में उसीने मेरे चेहरे के पार देखा ।
मेरी सांसे, मेरा वज़ूद,
मेरा जिस्म, मेरी रूह सब को नकार दिया ।
पता नहीं उसने मुझे देखा भी या नहीं,
पता नहीं मैं सच-मुच हूँ भी या नहीं ।

ये 'पुन्तु' के लिए लिखा है। अब उसने इतनी बेरुखी कर ली है कि उसके इस नज़्म को पढने का कोई डर नहीं। किसी को पता भी नहीं चलेगा किसके बारे में लिखा है। ब्लॉग पर लिखने से पहले एक बार उससे पूछना चाहता था, उसे पढ़के सुनना चाहता था। पर कह चुका हूँ - बेरुखी काफी कर ली है उसने, उसे पता भी न चलेगा, फर्क भी न पड़ेगा।
______________
2
जाडों की सुबह नर्म धुप
जब गुदगुदी करती थी पैरों में उसके,
तो यूँ ही आँखें बंद किए हुए
आधी-सी मुस्कान बना लेती चेहरे पे ।

तरह-तरह से, जगह बदल-बदल के
घंटो निहारता था उसे,
सूरज पूरब से पश्चिम तक दिन भर
नीली वादी को देखता है जैसे ।

अपने ही हाथों से मैंने आज खोदी है
अपने छाती की गीली ज़मीन को,
और एक औंधे कोने में दफनाया है
'नीनू' और उसकी आधी-सी मुस्कान को ।

____________

1.
नींद में चलने की आदत भी है,
और कल रात देर तक
रात का सीना टटोलता रहा वो शायर ।

पर उठकर जाने क्या टटोल रहा है
बिस्तर के इर्द-गिर्द
तकिये उठाये, रजाई घसीटा,
शाल उठाके फैंक दिया कुर्सी पर ।

कहीं वो उस खाब को तो नहीं ढूंढ रहा
जो आयी थी उसके पास
दबे पाँव, चुपके-से, सहमी-सी ।

इतना भी नहीं जानता ये शायर,
खाबों के जिस्म नहीं होते,
आँख खोलने पर वो मर जातीं हैं
और कोई नाम-ओ-निशान भी रहता नहीं

Wednesday, 14 October 2009

Triveni

इस फॉर्म का इज़ात गुलज़ार साहब ने किया था । इस में दो ही पंक्तियों में शेर मुकम्मिल होता है , वो अपने आप हीसम्पूर्ण होता है , पर तीसरी लाइन के आ जाने से या तो उनके मायने बदल जाते हैं या उनके अर्थ में इजाफा होता है।
जैसे गंगा , जमुना मिलती हैं तो वो सबको नज़र आता है पर उनके अन्दर सरस्वती जो बहती है वो उसे त्रिवेणीबना देती है और पावन कर देती है - गुलज़ार साहब का अपना डेफिनेशन है यह ।
एक और बात उन्ही कि किताब पुखराज में एक नज़्म (मुझे यह शब्द बहुत पसंद है) है जिसमे उन्होंने लिखा है किकैसे एक थका हारा शायर जब बोझ ढोते-ढोते परेशान हो जाता है तो एक नन्ही सी नज़्म उसके पास आकर उससेकहती है - मेरे शायर, ला अपना यह बोझ मुझे देदे , मैं तेरा बोझ हल्का कर दूँ । 


अब त्रिवेणी शुरू होती है, आगे बनती गयी तो इसी जगह पे मिलेंगी आपको ।  

not all of them may fully fit the description - did not want to loose the ideas, emotions, so just penning them down. 


---
रात भर चाँद के आइने में अपना चेहरा निहारती रही, 
एक एक कर सारे तारों की बिंदी try भी कर ली ;
देखना, तुम्हारी पीठ से चिपक कर मेरी नींद तो चली नहीं गयी |
--
गुफ्तगू  पर पाबन्दी उनकी, ख़ामोशी पर भी, 
शिकायत उनको नजदीकियों से, दूरियों से भी | 
और ये कहते भी हैं वो के तुम बहुत confused हो!
- - -
औज़ार तैयार करता हो जैसे कोई, लड़ने से पहले,
धुल हटाई, नेहलाये-धोये, चमकाए, रंग लगाये;
आज मिलना था, कल देर रात वो 'nails paint' करते रहे 

---
जिस मोड़ को छोड़ ए थे हम मीलों से, वो आज फिर मिला है;
जो बिछादगए थे सालों से, उनसे अब मिलने का सिलसिला है;
वा'इसून में आज भी बहस छिड़ी है के दुनिया गोल है ।
२७/०८/२०११
---
जब मिलती हो तो किसी बच्चे सी तेज़ी से दौड़ के भाग जाता है ,
तन्हाई में रेंगते-रेंगते धीरे से किसी बुज़ुर्ग की तरह गुज़रता है ;
यह वक्त है या इंसान, जो चाल अपनी बदलता ही रहता है ।

~~~

जो पुछा सबब रोने का उनहोंने हमसे, तो कहा कि,
कुछ खाबों की धूल खटकी और कुछ काई यादों की ;
कभी कभी नज़र भी आ जाता है आंखों में पानी भी ।

Monday, 5 October 2009

balance

why is order is such a preferred order,
so important is equilibrium, harmony essential
and balance almost inevitable?
a trough has to follow every crest,
the worst has to play
merry-go-round with the best?

children have to turn to old men,
life to death and death to life
one traverses again and again.
bubbles and ripples emerge together,
as do corresponding
zeniths and their nadirs

smiles the tears cancel out,
every debit has a credit
so they tell without a doubt.
instances of forced gulping down,
sure are matched by ones
of vomiting on one's own.

two sides of the same coin you say
two opposite poles
but why, if ask I may.
what purpose might it solve,
if round and round around itself
does the round revolve?

if the good is just
as good or as evil
as the evil be must.
every thing has a thing opposite
or every opposite
has an opposite thing.

Sunday, 27 September 2009

इन शब्दों का मैं क्या करुँ

इन शब्दों का मैं क्या करूँ,
जो छोड़ के गए थे तुम मेरे पास ?

क्या वापिस कर दूँ ? कितना ?
ब्याज जोडूं या घटाऊँ, कैसे हिसाब लगाऊं?
जितनी तेज़ी से भूल गई थी तुम,
उतनी ही देर से उन्हें समेटा है है मैंने
आज भी अगर कोई नया ठोकर मारता है
तो उसे उठा, पोंछ कर जेब में रख लेता हूँ
क्या भाव दोगी तुम इन सब का ,
किस
तराजू से नापोगी इनका वज़न ?
गिनती तो आसान है पर,
हर शब्द के पीछे जो
जज़्बात पिरोता है इंसान
उसे कैसे तोले कोई ?

कुछ सच्चे पर लाचार से वादे हैं,
कुछ वो जो तसल्ली के झूठे किए हैं,
कुछ उलाहने, कुछ बहाने,
कुछ शिकायतें, कुछ नेमतें
खंज़र भी हैं, मरहम भी हैं,
एक से दिखने और एक से सुनने वाले
पर अलग-अलग, कैसे-कैसे बहुत सारे हैं

वैसे मेरे पास थे, अच्छे थे,
सच बड़े काम आते थे
कभी नग्मे बनाके गुनगुना लेता था,
कभी स्याही के रास्ते कागज़ पर उतारता था,
फिर घंटों उनके उभरे हुए चहरे सवांरता था
कभी आयतें बनाकर दुआ किया करता था,
कभी बेबस उन्ही की गली बक देता था
कभी तकिया कर उनपर लेट जाता था,
कभी हिजाब बना ख़ुद को ढक लेता था
एक आदत सी हो गई है इन बेगानों के साथ रहेने की,
आज ना सही कभी यह अपनों से भी अपने थे

इन्हे भिजवाऊँ भी तो कैसे?
बड़े से एक संदूक में रख दूँ हिफाज़त से,
खामोशी की चाबी लगा दूँ ?
यादों के दीवार से कुरेद-कुरेद के जुदा करना होगा
तकलीफ तो होगी, उन्हें भी, मुझे भी
एक और दिक्कत भी है,
कबूतर ही ले सकते है,
डाकिया पहुँचा सकता है
मुझे ही ले जाना पड़ेगा
किसी तीसरे के जानने का डर जो है
पर जब से छोड़ के गई हो
चेहरे पर एक-दो और दाग हो गए हैं
पता नहीं तनहा के हैं या जुदाई के
मेरा दीदार करोगी तो चेहरे से
मेरे
शायाद और नफरत हो जाए
तुम ही बता दो फिर
इन शब्दों का मैं क्या करूँ।




Monday, 21 September 2009

raat ko din hote dekha hai

दिन को रात होते कई बार देखा था,
आज रात को दिन होते देखा है ।
तेरी मुस्कराहट से किस्मत कि लकीरों को
अपना जाना - पहचाना रास्ता बदलते देखा है ।

नन्ही सी धुप के कोमल ठोकर से
जाने कब से जमे बर्फ को
धीरे-धीरे पिघलते देखा है , रात को दिन होते देखा है।

ग़म के अंधेर गलियों में
ढोते थे जो तन्हाई के बड़े-भारी बोझ ,
मोहब्बतों के दरार से उन्हें सरक-सरक के
हल्का होते देखा है , रात को दिन होते देखा है ।

संग और खामोश उन बुतों को
पूजा के श्रद्धा और विस्वास से पसीजते देखा है ।

त्रस्त और परेशान पत्थरों को,
पुरानी कैदखाने के आरामदेह दीवारों का
अपना ठिकाना छोड़ते देखा है, रात को दिन होते देखा है ।


सूखे बावरे से खेतों को
पहले सावन के बूंदों में रीसते देखा है ।
फटे पीले वीरान से पन्नों पर
कविता को फिर से उभरते देखा है,
कभी दिन को रात होते देखा था
आज रात को दिन होते देखा है ।

टाइटल ठीक है?

Tuesday, 1 September 2009

golb

What is blogging? You write and post and then everyone else reads.
What would be the opposite of it? Everyone else writes and you read it?
Maybe.
Well something different happened tonight. I was cleaning up my room ( I can assure you it is an event which could contest with a celestial event such as an eclipse or comet's arrival for rarity) when I came across an old notebook. I stumble upon a set of words which looked like a poem.
Even more strange was the fact that the words were in my handwriting and presumably written by me.
I do not normally take physical notes of poetry/prose I read.
I read it once, twice and another time as well, but could not recall when had I written this poem. I don't get that drunk with alcohol and more so as far I remember have never written something under its influence.

I tried to get some meaning out of the poem, this seemed even more difficult. This was an educative experience for me as well - 'poetry is meaningless!'
Golden words; would save many trees and oil.

I am still not very sure. You read and let me know if it is your work that I might have plagiarised. I would apologise. Suggest a title.


More aware of yourself than ever,
More alert than the normal care,
Helpless though you find yourself melting
A strange fear and faith disturbing.

What you see within and without
is the same; minus the duality,
Devoid of shape and form
All things turn to One, loosing identity.

What is their real nature then?
What you saw and thought them to be
Or what you see or rather do not see now
Think as you never have, see now.

Reality that is evident on your face
Caught you low on guard, defenseless
Senses amputated, mind sucked and soaked
In deeper realms of numbing realisation.

Tuesday, 21 July 2009

Silent Horizons


It gives me immense pleasure to inform you about the publication of my first collection of poems titled 'Silent Horizons'.
The book was released on 17th July 2009 at India International Centre, New Delhi. The book was released by Mr. Dinesh Mishra, ex-president Gyanapeetha Award Committee and Chairman, Indian Society of Authors, Dr. Madhu Pant, writer and ex-chairperson, National Bal Bhawan and eminent author Ms. Surekha Panandikar.
Ms. Panandikar made a critical review of the poems. The poetry, she said is marked by maturity of thoughts and boldness of expression.
And YES you can order a copy of the book !
Click on the link below

This is the website for the book. You can take a preview of the book, read/view pics of the release and order a copy by paying through your credit card or paypal account.

OR ELSE

Order a copy of Silent Horizons by clicking on the 'Buy Now' button below. This will direct you to pay through your Credit Card or PayPal account and specify an address for delivery.
The book will be sent to you by post within 15 days.

The book is for Rs. 100/- + shipping & taxes








All buyers/hecklers/fans would be sent an autographed copy of the book.
Thanks!!

Monday, 13 July 2009

चलो आए तो

अब के बरस बड़ी देर से आए, पर चलो आए तो।

शिकवों -गिलों की भीड़ जो जमा की थी साल भर

पल भर में देखो कैसे बिखर से गए । अब के बरस...

हसरतों के आँचल बेरंग खुले थे जो अब तक

तुम्हारी स्याही के इंतज़ार में सिमट से गए। अब के बरस ...

खूब सताया तुम्हारी सौत ने, जली- भुनी खिलाती रही

तुम्हारी हाथ की रोटी को हम तरस से गए । अब के बरस ...

एक आदत डाल ली थी धुँए कि घुटन में जीने की

तुम्हारी खुसबू को हम जाने कैसे भूल से गए। अब के बरस ...

कुछ बासी नाराजगी होगी, फ़ेंक देना इतना मुश्किल तो नहीं

देखो तुम्हारी याद में, मैं और वो पत्ते कैसे झुलस से गए।

अब के बरस बड़ी देर से आए, पर चलो आए तो।

दिल्ली की एक उदासीन दोपहर के उपरांत एक हलकी सी बारिश के बाद ।

Thursday, 25 June 2009

Bye Mumbai

Sleep clung on to my body like the remnants of a freshly baked cake stick to the pan on which they were put to the oven. I got up and walked around my square room looking for my slippers and some inspiration. Found only the former. If this is what life is supposed to mean, then i prefer not to listen.

I am more restless in this kind of inaction and stagnation that in action. In intense activity my restless energy finds a temporary vent or outlet. Mumbai, and my stay there made me feel that each day repeats itself in a ruthless routine. There are so many things to do just to get through your routine but you have not done or been through anything. I did not mind the pace of the city, but the lack of a life within the so called 'life'.

I became almost sacarstic of Mumbai and the joys and pains of people. Much had to do with not-so-brightest people, who shared the flat with me. I wasn't travelling to work everyday, living in Shivaji Park and working there as well. The food was good, available and hot. The flat was small even by Mumbai standards and the bathroom only large enough to allow me to strech one of my hands at one time!

I felt limited, in many ways, by the city. The city had nothing to offer me that would exite me. This had happened to me in many cities. Bangalore in 15 days, Calcutta in 1 year, Lucknow in 8 months and now this - the Maximum city!
Time to move. Something told me I had to leave. I did not have a job in Delhi, not many relatives, few friends and a vague familiarity with the city.
But I knew, I had to go to Delhi and say Bye to Mumbai.

----
June 2006
was written in Mumbai, completed in Bhubaneswar, after I have completed 2 and half years of stay in Delhi.

Thursday, 11 June 2009

Udjayega Hans Akela

Ud Jayega Huns Akela,
Jug Darshan Ka Mela
Jaise Paat Gire Taruvar Se,
Milna Bahut Duhela
Naa Jane Kidhar Girega,
Lageya Pawan Ka Rela
Jub Howe Umur Puri,
Jab Chute Ga Hukum Huzuri
Jum Ke Doot Bade Mazboot,
Jum Se Pada Jhamela
Das Kabir Har Ke Gun Gawe,
Wah Har Ko Paran Pawe
Guru Ki Karni Guru Jayega,
Chele Ki Karni Chela


I am not very sure if there is a name for it - Learning through opposites. Like you learn about an Axiom /Thory in Mathematics by proving that the opposite is true. You learn about love through hatred, about friendship via treachery, about kindness through exploitation/harshness. Sufis and Kabir in particular, when they talk about Death they actually want to tell us about Life !
Death has been such an important concept, so many verses have been written about it. The reasons could be many - not many people get to do anything with it during their lifetimes, it is the final stop, a destination from where there is no apparent return (we can talk about rebirth later) but nothing more apt than the fact that we learn more about Life and Art of Living for that matter by knowing more about Death.
Death has been compared to a great escape, a grand reunion or end of a play/drama.
Our western friends call it 'giving up the ghost' where as much of Sanatana philosophy would say 'gave up his body' or 'kicked his frame' or 'change of clothes' !!

Kabir has his own way of comparing our souls to a Swan (Hans) which has been caged in our bodies and shall be free after Death.

The Swan will fly away,
Fly away alone to the blue skies.
Far from the fair of this world,
Which has entangled it for long in ties.

None can tell where shall it go,
Like dry leaves fallen from trees.
Driven by the gusts of wind,
Sans intention and direction which flies.

When the time of play is over,
No more ordering and being ordered around.
None to call the shots-
World, senses, mind or intellect profound.

The messengers of Yama (Lord of Death) are strong,
Never miss their target at all.
Is this life not a waiting,
A vain waiting for Yama's call?

Kabir is the slave of the Lord,
And sings the tales of His nature.
His name, shall get him(Kabir) to His door
That Kabir is sure.

Remember,it is a one way ticket for one,
The teacher shall go as per his action,
The student shall go as per his own.

Tuesday, 9 June 2009

NANOH!

I am bit by the Sustainable Development bug as you would have guessed from my last post. After, much reluctance and 10-15 min of wait later at 10 in the night at Delhi's Lodhi Gardens, I took an autorickshaw back to my guesthouse. (I would have liked a DTC killer Blueline Bus, even though they are infrequent, shoddy, drivers and ticket wallahs rude and the buses have a murderer's reputation to live up to)

I looked at a biker rider, nay riders and looked on further. Wait! Something unsual here. I looked again. There were five on them on the bike (a Hero Honda Splendour).
1. The smallest kid - a two year old sweetheart }- The tank
2. The father }- Seat
3. The eldest sister }- Seat
4. The mother }- Seat
5. The brother - a five year old }- the small iron rods that protude after the seat ends - generally used to hang up polythene, bags etc.

My face must have been distorted (more that what it already is) at the sight of five people on one bike and that too without helments for any of the riders other than the driver.

The kid who was at the last part of the bike clutching the rod looked sideways at me. My expressions did not change, he would have been scared. He looked ahead.
The kid looked back again (very natural) and smiled.
I have no idea whether the kid could read my mind full of safe driving, sustainable transport, family planning, city life and other bull shit.

I was reminded of a woman I say crying inconsolably inside a big black BMW, her face red, eyes swollen and hair dishevelled. Contrast.

My thoughts moved to Nano. I had heard and spoken a lot about how it is going to transform the scene on the roads, pollution levels, traffic jams etc etc. I had even stepped inside one at a showroom here.

I forgot all that in an instant and was reminded of the vision Ratan Tata talked about when he launched the car a few months back. This kid would be certainly happier and much much more safer to sit inside one.

I caught him again looking at me. I put out my arms tightened my fist, urging him to hold tight. He gave me a broader smile as his father sped away.

Thursday, 4 June 2009

smarter planet

i am writing this with my skin burning - heat trapped under and over, millions of sweat-drops over my forehead, sipping a glass of water at room temperature (i.e. 40 deg. celcius, you can still call it room temperature!) and a distraught pair of hands typing at a insanely familiar keyboard.
No, it not just the month of June, it not just Delhi, it is not just the pollution, it is not just my bodily water cycle in hyper-active mode, it is not dehydration, it not just the Sun, it is all these in parts and a very small insignificant unsuspecting thing - a shower at 8.45 PM. I can read the 'Hmmph' on your face. Let me explain.

It is not uncommon to feel your skin burning, to have sweat oozing out of pores and your body and clothes heated up after exposure to sun in the month of June in Delhi. But, to have the feeling after your body have cooled down a bit because of a jog and subsequent perspiration after which you have take a shower is trival at the least and of personal interest at the most. The issue lies in between. It is 'WHY' and 'WHY NOT'.
If you feel like throwing something at me. Find it!

why?: It is perfectly normal and banal to have water pipes heated up during the day due to the Sun in the summers. It is a natural that when one wants to take a shower in the evening the pipes would not have cooled enough and for the first 5-10 minutes (okay so what if it is 30!) one would have hot (okay boiling!) water coming out. You be patient, read the newspaper, try a facepack, update your tweeter and come back ! Simple! Don't start writing a post on it man!

WHY?:The amount of water that I drained off for 30 min, could have allowed so many girls in Rajasthan and the outskirts/slums of Delhi to go to school or study for extra couple of hours, rather than walking miles and waiting for hours for water. Their families never had or would have access have such clean water (what I drain off every day at South Delhi) to drink.
It is not activist/nature enthusiast crap, it is a fact.
Why do we think that these things are not as important as other things we think about?
We do we think we have so much time?

WHY NOT?: Why can we not have a better solution to such problems?
I never had this problem of having to take shower in hot water (in Summers) while living in a not-so remote village in Orissa. There were wells, most of which dried up though during summers. Unlike Mumbai, Delhi there was no easy access to clean drinking water though. So, where is the ideal solution - somewhere in between?
Why can we not have naturally ventilated and cooled houses? Why can we not escape the A.Cs?
Why can we not escape drinking water from the bottles kept in refrigerator(which are too cold to drink often) or at room temperature (at 38-40! deg C)?
Whay can we not think that these things are for people who read/write in Science journal or do their PhDs or get Nobel Prizes?
Why can we not do anything about these things rather than read/write about them?
Why can we not build a smarter planet? (Thank IBM commercial for this)
WHY NOT?

present-future

“You spend your whole life stuck in the labyrinth, thinking about how you’ll escape it one day, and how awesome it will be, and imagining that future keeps you going, but you never do it. You just use the future to escape the present." Looking For Alaska, John Green

Really ?
Got me thinking and thinking real hard.

Thursday, 21 May 2009

stickiness

there is a certain stickiness,
in this - life.
why, look at this yesterday,
that had stuck so closely to today,
which shall do the same to tomorrow.

did they not tell you all days are similar,
monday, tuesday,sunday,saturday, anyday.
all people are the same - all people,
he, she, all of them, who, not them.
same are all tasks, and routine,
this and that, just like that.

dont be deluded by the changing hues
of the day,
of the moving hands of the clock,
of the greying of hair,
of lines on forehead.
Look deep, deeper and you would find;
surreptitious in its appearance,
glib in its talk - Futility.

A certain kind of refusal to acknowldge,
what is glaring one in the face as May's sun and
burning the skin of one's neck.
A pile of habits and routines of work and otherwise
You have hid in, Ostrich-like.

Too unfamiliar, you say?
Unchartered sea? El dorado?
Fantasy? Too risky?
Who can predict the future?
Well then, that's why I say
There is a certain stickieness..