Showing posts with label lancedowne. Show all posts
Showing posts with label lancedowne. Show all posts

Wednesday, 30 December 2009

lancedowne 6

मेरी उँगलियों से होकर
शर्माती हुई जो गुज़रती है
रेशम सी ये पानी की डोर ,

ये पानी ही है या बर्फ का वो टुकड़ा
जिसे एक जेवर की तरह
पहन रखा था बूढ़े पहाड़ ने बरसों ।

और आसमान को चिढ़ता था -
देख मेरे पास भी हैं, और ये
तारों की तरह दिन में धोका भी नहीं देते ।

या ये पानी वो भाप है जिसे दूर साहिल पे
समुन्दर से मिलते - मिलते
सूरज हवा का जादुई जाल बिछा कर चुरा लेता है ।

मुझे तो लगता है , एक ही है यह
बूढ़े पहाड़ से लेकर, समुन्दर की गोदी तक
हर जगह, एक साथ, बस यही यह है ।

न कहीं से चली,
न कहीं पर जाना है इसे,
यहाँ - वहां , अब - तब का
वक़्त का माया जाल टूट गया
देखो वक़्त शाम के सायों की तरह
मुंह छिपा कर कैसे भाग रहा है ।

Monday, 7 December 2009

lancedowne 5

नज़्म तो बन गयी है,
पर अभी दो लाइने बाकि है ।
वो सबसे ऊपर जहाँ टाइटल की जगह होती है,
और एकदम नीचे जहाँ शायर का नाम होता है ।

अब कैसे एक टाइटल दूँ इसे ?
कौन से नाम से पुकारूँ ?
ये तो ख़ुद चलके आई थी मेरे पास
सहमी-सी, आखों में मेरे लिए प्यार लिए,
ख्यालों की पालकी में बैठ कर ।
उन ख्यालों के ही नाम दे दूँ ?
पर एक होता तो न , कितने ही हैं,
किस -किस का नाम दूँ ?
न जाने अपने जिगर के टुकड़ों को
माँ-बाप कैसे एक ही नाम दे देते हैं ?
हर दिन , हर पर, हर हरकत पे
एक नया नाम देने का मन नहीं करता ?


शायर कौन है अब ? नाम क्या है उसका ?
सारे ही हैं यहाँ, जिसको देखता हूँ वही हकदार लगता है ।
किसी पेड़ की डाली से मैंने
यादों के पीले पत्तों को टटोला है ।
आसमान ने अपने कितने ही रंग
भरे हैं मेरे स्याही में ।
रात भर सुलगती हुई लकड़ी ने
मुझे टाटा है , जिंदा रखा है ।
पत्थरों को उठा कर पुराने
ज़ख्म खारोचे हैं ।
सपनो को बादलों की कश्ती में
बिठा कर सैर कराया है ।
इतने नाम तो नहीं लिख सकता ,
अपना ही लिख देता हूँ ।
पर क्या नाम है मेरा और
क्यों कोई नाम हो मेरा ?

शायर बेनाम होता तो अच्छा होता
न कभी नाम होता,
न ही कभी बदनाम ।
शायर का अपना भी तो कुछ नहीं
नाम भी नहीं ।
अब, ऐसे ही छोड़ देता हूँ - खाली,
किसी का तो नाम हो , उसका ही सही ।

Thursday, 12 November 2009

lancedowne 4

सब कुछ अच्छा था , पर झगडों के बिना इतना अच्छा न होता।
दो ऐसी ही नज्में ।

10

कल की तरह आज भी उठकर
मैं चल पड़ा उसका इशारा समझ कर
सोचा धुप सेक आऊं
सुबह-सुबह बोन-फिरे करलूं ।

सब कुछ तो था वही पर
कुछ तो अजीब ज़रूर था ।
उसने एक-एक करके
सबको अपनी तरफ़ कर लिया था ।

दूर की बर्फीली चट्टानों से कहा था
मैं तुम्हारे माथे पे चमकीला टीका मल दूँगा ।

वादी में फैला था घना कोहरा,
कल रात चूल्हा जलाके बुझाना भूल गया होगा कोई,
कोहरे को उसके हाल से
निजात दिलाने का वडा भी कर चुका था ।

पत्तों से कहा 'बदन गीले हैं, ठण्ड होगी,
अपनी धुप से आओ पौंछ दूँ, सुखा दूँ '

तारों को सोने के लिए तकिये दे दिए थे
वो सब सो चुके थे ।

पुराने गिरजा-घर से कहा 'मैं खिड़की-दरवाजों
से अन्दर आकर, फर्श पर नए पैटर्न बना दूंगा
मरियम बड़ी खुश होगी'।

शबनम की बूंदों को तो मोती बनाने का
झूठा वादा भी कर लिया था उसने ।

पत्थरों के माथे भी धीरे-धीरे सहला रहा था
जैसे औज़ार तैयार करता है कोई।

मुझे देख गुस्से से घूर रहा है,
दिन भर अब मुझे सताएगा
मेरी नंगे कन्धों पे बरसायेगा
जाने कितने ही तीर किरणों के ।

बहुत नाराज़ है मुझसे ये
रात, सारी रात जो मेरे साथ थी !

____________
9

अपने बिस्तर पे लेटे,
तन्हाई की चादर ओढे,
एक सुबह को लिखा मैंने
बासी शब् की बात ।

आंखों का कैमरा लेकर
बहार जाने से लेकिन डर लगता है
यह सोच कर की कैसे छुपुंगा
और कैसे मिलूँगा उन सब से ।

बाहर आते ही हवा घेर लेगी,
कहीं जाने न देगी, काटेगी चेहरे को ।
और वादी के पथरीले रास्ते भी अपना कहर ढहाएंगे
पहले से परेशां और थके मेरे पैरों पर ।
घना कोहरा भी मारेगा ठोकर
पता नहीं कहाँ-कहाँ से आकर ।
ये बड़े-बड़े चीड के पेड़
बार-बार मुझपर गिरने की धमकी देंगे।
और इन सब का सरदार वो लाल-पीला सूरज
मुझे सीधी-आँख धरेगा और पूछेगा -
'फिर से एक नज़्म चुरा लिया है तुने,
अब यहाँ क्या चुराने आया है ?

Friday, 6 November 2009

lancedowne 3

८
सुना है दिवाली को पहनते है लोग नए कपड़े
पुराना ही कोई रिवाज़ होगा नए कपड़े पहनने का ।

अब यहाँ इस वीरान वादी में
खामोशियों की बाली के सिवा क्या है ?

तुम्हारे हाथों का बुना हुआ स्वेटर है
पुराना था, अब तो बहुत पुराना हो गया है ।

नज्में नई ज़रूर हैं, पर वो मुझसे दूर ही रहती हैं,
बेहया! हाथों से रुखसत होते ही लिपट जाती हैं कागज़ के साथ ।
ख़ुद के जिस्म से उसका जिस्म ओढ़ देती हैं,
जैसे तुम भी कभी मुझे ओढ़ देतीं थी ।

आसमान का शाल था कला-सा, शीशे जड़े थे, आइना भी था
उसे कोई ले गया कल रात, ये नीला-वाला मुझे नहीं भाता ।

धुंध बहुत है यहाँ, पहाड़ भी अपना लिबास बांटने को तैयार हैं
पर यह बड़ा है, काट के मेरे लायक बना दे, दर्जी भी तो नहीं है ।

पटाखों की गूँज अब हलकी हो गयी है, दिए मद्धम
ये दिवाली भी ऐसे ही गुज़र जायेगी, वक्त के दाने बचे हैं चंद ।

उससे जाकर कहता हूँ, वो तो यहीं है ,
वो ही कुछ आ़राम करे,
मेरा ये जिस्म जलाके रौशनी कर दे,
और मेरी रूह को किसी नए जिस्म का कपड़ा पहनादे ।।

7
__________

पुराने गेस्ट हाउस के खिड़की से देखा
भूरे-हरे, नीले-पीले, काले-सफ़ेद, पास और दूर से पहाड़ ।
मानो इतवार के मेले में एक कतार में, चुप-चाप सी खड़ी
गाँव की बहुत सारी औरतें
जिनके आँख-नाक, कान-दांत नहीं दिख रहे
बस उनकी जुल्फों पे उडेल हुए
वक्त के अलग-अलग रंग के स्याही दीखते हैं ।

वो जो सबसे पीछे खड़े हैं सफ़ेद से पहाड़,
वो जो कई सालों से चुप हैं,
वो जिनके करीब से अब बस खामोशी ही गुज़रती है
खामोशी से ।
पता नहीं चलता के पहाड़ हैं या सफ़ेद बादल
कौन कहे
बादलों ने अपना बोझ रख दिया
पहाडों के कन्धों पे पल-भर को
या पहाडों ने टिका दिए हैं बादलों के गोदी में
अपने थके-भरी सर को ।

Monday, 2 November 2009

रिश्ता

क्यों जाऊँ मैं यहाँ,
क्यों जाऊँ मैं वहां ?
काबा-कलिषा, कशी-पुरी
मक्का-अमृतसर, सारा जहाँ ॥ १॥

क्यों चढूं-उतरूँ पहाड़ के पहाड़,
क्यों पार करूँ नाले, टटोलूं गुफा,
क्यों कोई मुझसे कहे
कहाँ तू है और कहाँ तू नहीं ॥ २॥

क्यों करूँ मैं ऐसा या वैसा ?
चौकडी-आसन लागों, आँखे बंद
मत्था टेकून, घुटने जोडूं
सर फोडूं, हाथ जोडूं ॥ ३॥

क्यों करूँ मैं अलग-अलग भेष ?
सर मुंडवाऊं, दाढ़ी-मूंछ बढ़ाऊँ
टोपी-पगड़ी या हिजाब पहनूं
पहनूं हरा-गेरुआ- सफ़ेद बदन पे ॥ ४॥

क्यों करूँ 'वज़ु', गंगा नाहाऊं ?
तेरा नाम लूँ एक-तीन-पाच बार
हर साँस के साथ सोते-जागते क्यों नहीं?
मेरी आह, मेरी नज़्म मेरी दुआ नहीं ? ॥ ५॥

क्यों रोकूँ साँस, छोडूं फिर धीरे-से
क्यों जिस्म पे करूँ इख्तेयार
क्यों दूँ-लूँ मैं बड़े-छोटे दान-धरम
सब कुछ तेरा है, मेरा तो नहीं ॥ ६॥

क्यों किसी एक जुबां से बात करूँ तुझसे,
क्यूँ अदा करूँ नामाज़, मन्त्र-बनी पढूं ?
क्यूँ तारीफ़ करूँ तेरी, भीख मांगूं, गिड़गिड़आऊं
ख़ुद खामोश है, मेरी नहीं समझता ? ॥ ७॥

क्यूँ सुनु मैं इसको या उसको,
मुल्ला-पंडित, गुरु-सिख
तेरे चौकीदार है ? तू तो नहीं पहचानता इन्हे
रहता भी नहीं इनके घर में ॥ ८॥

क्यूँ जाऊँ मैं जन्नत
ये कहते हैं बड़ा हसीं है
कभी देखा है इन्होने, ये जायें
मुझे तो बस अपने घर वापिस जाना है ॥ 9॥

क्या देखा है किसीने तेरा चेहरा ?
क्या तू कभी बोला है किसी से ?
आ ! मेरे सर पे हाथ फेर, बोल मुझसे !
अपने ही बच्चे से इतना नाराज़ होता है कोई ? ॥ १०॥

lancedowne 2

६
इस स्नो-पॉइंट पे आकर देखा
बड़े से एक पत्थर पे लिखे दो नाम
हाँ नाम जुड़े थे, या जोड़े थे किसीने ।
नाम तो जोड़ दिया,
पर जिस्मों का कोई पता नहीं,
ना ही रूहों का, जाने कितनी पुरानी होगी ।
पता भी नहीं वो दोनों जुड़े होंगे या तनहा ।

मैंने सोचा मैं भी जोड़दूँ तुम्हारा और मेरा नाम
कुछ देर यहीं रह जायेंगे हम
वक्त से नज़रें बचा कर, पास-पास ।
मैंने वहीँ पड़े एक छोटे से पत्थर से
उस बड़े पत्थर पे अपना नाम दोहरा-दोहरा के लिखा ,
एक चिन्ह सा बनाया,
फिर रुक गया ।
तुमने तो अपना नाम ही नहीं बताया था,
क्या लिखता,
खुदा का क्या कोई नाम होता है ?

________
५
जी करता है कुछ देर और रात की खुली जुल्फें सवारूँ
कुछ खाब और आ जायेंगे हाथों में मेरे।

कुछ देर और नर्म धुप को गुद-गुदी करने दूँ मुझे
भूली हुए कहकहे फिर से गुन्जेंगे मेरे आँगन में ।

कुछ दूर और यादों की रस्सी पकड़कर पीछे उतरूँ
छाले कुछ और पड़ जायेंगे हाथों में ।

कुछ कोपलों से शबनम निचोडून धीरे से
कुछ आँसू आंखों से ऐसे ही बह जायेंगे ।

कुछ देर और चलूँ इन लंबे रास्तों के साथ
कबसे चले हैं जो मेरे कदम शायद कहीं थम जायेंगे।

कुछ देर और खड़ा रहूँ यहाँ इन पहाडों के साथ
जो साँसें सदियों से जिस्म में कैद थे वो फिर से चल पड़ेंगे ।

Friday, 23 October 2009

lancedowne 1

there will be a travelogue on this later, but first the poetry. 17 in two days. that should tell you something about the place - inspirational in one word. thanks to many people saurabh, gulzaarsaab, rashmi mam, 'ninu', the cook at Tip-n-Top, rooney (for rum) and his daughter becky (for one of the most beautiful smiles) and others.
i carried 'Pukhraaj' a collection of poetry by Gulazar with me, so there are definite influences of the words and thoughts.

all the 17 shall be uploaded one by one, none of them have names so will just number them। apologies to the poems.

४
ये हवा गुज़री है पत्तों से चिपक कर
या तुने भूले हुए जुबान में कुछ कहा है आकर ।

ये रात है जनवरी के महीने की
या तुने ओढ़ दी है काली शाल पश्मीने की ।

ये तारे खेल रहे है लुक्का-छुप्पी चाँद से
या दिए जलाये हैं भटके राही के लिए तुने शब से ।

ये पेड़ खड़े हैं सीधे और शांत इंतज़ार में
या इस ज़मीन ने मशालें जलाई है इबादत में ।

ये झींगुर दिन के झगडे निपटाते हैं शाम को
या इन्हे भी आयतें सिखादी है अपने नाम को ।

ये तारों के के मोती जड़े हैं फलक पे
या तुने माहीन से छेद किए हैं मायूस से काले परदे पर
और चुपके के कहता है, आ इस चादर को हटा,
रौशनी का, मेरा दीदार तो कर ।

ये सोचता हूँ मैं इन वादियों में कभी-कभी
के या तो मैं तनहा हूँ,
या तू मेरे साथ है भी और नहीं भी ।

__________________

३
वो जिसको देख कर
मुझे ये लगता था,
कि मानो आइना ही सामने ले आया हो किसीने ,
कि जुड़वों की शक्ल हमेशा एक जैसी नहीं होती,
और एक ही घर के लोग एक ही छत के नीचे बड़े नहीं होते।

मुझे आज ऐसा लगा कि
सरे भीड़ में उसीने मेरे चेहरे के पार देखा ।
मेरी सांसे, मेरा वज़ूद,
मेरा जिस्म, मेरी रूह सब को नकार दिया ।
पता नहीं उसने मुझे देखा भी या नहीं,
पता नहीं मैं सच-मुच हूँ भी या नहीं ।

ये 'पुन्तु' के लिए लिखा है। अब उसने इतनी बेरुखी कर ली है कि उसके इस नज़्म को पढने का कोई डर नहीं। किसी को पता भी नहीं चलेगा किसके बारे में लिखा है। ब्लॉग पर लिखने से पहले एक बार उससे पूछना चाहता था, उसे पढ़के सुनना चाहता था। पर कह चुका हूँ - बेरुखी काफी कर ली है उसने, उसे पता भी न चलेगा, फर्क भी न पड़ेगा।
______________
2
जाडों की सुबह नर्म धुप
जब गुदगुदी करती थी पैरों में उसके,
तो यूँ ही आँखें बंद किए हुए
आधी-सी मुस्कान बना लेती चेहरे पे ।

तरह-तरह से, जगह बदल-बदल के
घंटो निहारता था उसे,
सूरज पूरब से पश्चिम तक दिन भर
नीली वादी को देखता है जैसे ।

अपने ही हाथों से मैंने आज खोदी है
अपने छाती की गीली ज़मीन को,
और एक औंधे कोने में दफनाया है
'नीनू' और उसकी आधी-सी मुस्कान को ।

____________

1.
नींद में चलने की आदत भी है,
और कल रात देर तक
रात का सीना टटोलता रहा वो शायर ।

पर उठकर जाने क्या टटोल रहा है
बिस्तर के इर्द-गिर्द
तकिये उठाये, रजाई घसीटा,
शाल उठाके फैंक दिया कुर्सी पर ।

कहीं वो उस खाब को तो नहीं ढूंढ रहा
जो आयी थी उसके पास
दबे पाँव, चुपके-से, सहमी-सी ।

इतना भी नहीं जानता ये शायर,
खाबों के जिस्म नहीं होते,
आँख खोलने पर वो मर जातीं हैं
और कोई नाम-ओ-निशान भी रहता नहीं